डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 231 शिकायतों में 12 का मौके पर हुआ निस्तारण

डीएम ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता व पुखरायां क्षेत्र के अधिशासी अभियंता सम्पूर्ण समाधान दिवस में न आने पर जाहिर की नाराजगी, दिये निर्देश

डीएम ने वरासत अभियान के तहत 11 मृतकों के वारिसानों को वितरित की निःशुल्क खतौनी, सर्दी से बचाव हेतु गरीब पात्रों को विततिर किये कम्बल, गर्म इनर 
पुखरायां कानपुर देहात,अमन यात्रा।  जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने जिला स्तरीय तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर भोगनीपुर तहसील में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर निस्तारण भी कराया।
वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन के शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है इसमें सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी गंभीरता से शिकायतों का समयवद्धता के साथ निस्तारण करे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जायेगी। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 231 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण, विद्युत, राशन, स्वास्थ्य आदि विभागों की शिकायतों को गंभीरता के साथ सुना गया तथा शिकायतों का निस्तारण भी कराया।
वहीं जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता व पुखरायां क्षेत्र के अधिशासी अभियंता सम्पूर्ण समाधान दिवस में न आने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिये है।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

13 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

1 day ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

1 day ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

1 day ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

2 days ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

2 days ago

This website uses cookies.