डीएम के नेतृत्व में सीडीओ सौम्या ने  अपने दायित्वों का बखूबी  ढंग से किया निर्वहन

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी ढं़ग से किया है, एक प्रशासक के रूप में इन्होंने अनेकों बार अपनी प्रशासनिक क्षमता को सिद्ध किया है.

कानपुर देहात,अमन यात्रा। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी ढंग से किया है, एक प्रशासक के रूप में इन्होंने अनेकों बार अपनी प्रशासनिक क्षमता को सिद्ध किया है, अभी हाल ही में महामहिम राष्ट्रपति का दौरा कानपुर देहात में हुआ था, मुख्य विकास अधिकारी की सक्रियता का ही परिणाम रहा कि उन्होंने इस दौरे को अविस्मरणीय बना दिया.

 

उन्होंने लगातार एक सप्ताह तक परौंख गांव में कार्यरत् रह उस गांव का कायापलट ही कर दिया, इसी तरह उन्होंने विकास कार्यो की नित्यप्रति गहन समीक्षा कर जिले को विकास के पैमाने पर 18वें से पाॅचवें स्थान पर पहुंचा दिया।

 

इनके नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रेरणा ओजस कार्यक्रम जिले में एक मिशाल बनकर उभरा है, अनेकों महिलाओं के जीवन में इस कार्यक्रम द्वारा क्रान्तिकारी बदलाव उपस्थित हुआ है, आज कानपुर देहात की महिलाओं के लिए मुख्य विकास अधिकारी न केवल उनकी प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है बल्कि महिलाओं के अन्दर आत्मबल और आत्मविश्वास का संचार भी इन्होंने किया है। जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अक्सर इन्होंने नेतृत्व कर्ता की भूमिका अदा किया है।

 

इसी का परिणाम है कि यहां आयोजित होने वाले प्रायः सभी कार्यक्रम दूर-दूर तक और लम्बे समय तक चर्चा में रहते है। इसके अलावा इन्होंने जनपद के युवाओं के अन्दर छिपी प्रतिभा को भी बाहर लाने का कार्य किया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण पार्थ है, जिनकी प्रतिभा को मुख्य विकास अधिकारी ने न केवल पहचाना अपितु उनके साथ वर्चुअल के माध्यम से वार्ता कर उनकी प्रतिभा को सही मुकाम दिलाने का वादा भी किया। इन्होंने जनपद की बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आपके अन्दर असीम क्षमता है, आप उस क्षमता को पहचानिये और आगे बढ़िये।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

गजनेर में राष्ट्रभक्ति का संगम: वर्ष प्रतिपदा पर RSS का भव्य पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ अभिनंदन

कानपुर देहात : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भारतीय नव वर्ष, वर्ष प्रतिपदा के पावन…

21 hours ago

शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक लखनऊ में संपन्न

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात / लखनऊ : उच्च, माध्यमिक, तकनीकि एवं बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों…

21 hours ago

जिलाधिकारी ने कदौरा गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा के लिए दिए सख्त निर्देश

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कृषि उत्पादन मंडी समिति कदौरा स्थित गेहूं क्रय…

21 hours ago

जिलाधिकारी ने कदौरा कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कदौरा स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण कर…

21 hours ago

जालौन ने फिर लहराया परचम: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में अव्वल, पारदर्शिता और समर्पण की मिसाल

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद ने एक बार फिर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मासिक रैंकिंग…

22 hours ago

This website uses cookies.