G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

डीएम नेहा ने किसरवल बृहद गौसंरक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण, गन्दगी पाये जाने पर केयरटेकर को लगाई फटकार

जिलाधिकारी नेहा जैन ने आज करीब प्रातः 9 बजे अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत संचालित वृहद गौसंरक्षण केन्द्र किसरवल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के द्वारा उपस्थित केयर टेकर द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि गौसंरक्षण केन्द्र में करीब 259 गौवंश संरक्षित है।

अमन यात्रा, कानपुर देहात : जिलाधिकारी नेहा जैन ने आज करीब प्रातः 9 बजे अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत संचालित वृहद गौसंरक्षण केन्द्र किसरवल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के द्वारा उपस्थित केयर टेकर द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि गौसंरक्षण केन्द्र में करीब 259 गौवंश संरक्षित है।

गौशाला में गन्दगी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित केयर टेकर को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रतिदिन साफ सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिदिन भ्रमण करने के निर्देश दिये। गौशाला में एक अतिरिक्त शेड बनाये जाने की कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण किए जाने की हिदायत दी गयी। वहीं गौशाला में भूसा रखे जाने हेतु बनाये जा रहे शेड के निर्माण कार्य को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि गौशाला में संरक्षित गौवंशों को प्रतिदिन हरा चारा दिया जाये, इसके लिए चारागाह की जमीन पर हरा चारा उगाया जाये। उन्होंने कहा कि गौवंशों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए सम्पूर्ण व्यवस्थाऐं दुरस्त रहे, किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा रनियां, रायपुर आदि में बड़ी मालियत के विलेखों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मौके पर एआईजी स्टाम्प मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। उन्होंने निर्देशित किया कि विलेख का परीक्षण करले व स्टाम्प की कमी पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कमी स्टांप वसूली हेतु वाद दर्ज कराये।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

21 minutes ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

2 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

3 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.