G-4NBN9P2G16

डीएम ने कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों व न्यायिक अधिकारियों के साथ जनपद की कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक बीती देर शाम की।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को मिले शीघ्र न्याय : डीएम

कानपुर देहात,अमन यात्रा : जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों व न्यायिक अधिकारियों के साथ जनपद की कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक बीती देर शाम की। बैठक में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा प्राथमिकता के आधार पर छेड़खानी आदि जैसी घटनाओं मे समय से कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि शासन बहुत सख्त है महिलाओं को शीघ्र ही न्याय दिलाया जाए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर रोक लगाई जाए।

उन्होनें कहा कि थाने से लाइसेंस के अभिलेख मिलान कराकर अपराधियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएं। असलहो व कारतूस की दुकान पर नियमित रूप से चेकिंग की जाए। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध शराब बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए एवं अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाई जाए। एक सात सोलह में मिली जमानत का उल्लंघन कर रहे अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोर्ट में चल रहे मामलों पर विवेचना पुलिस द्वारा समय से भेजी जाए व पुलिस अधिकारी और मजिस्ट्रेट निरंतर भ्रमण कर अपराध पर रोक लगाएं। छोटी से छोटी घटनाओं का तत्काल कार्यवाही की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में अपराध नियंत्रण के संबंध में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा अपने.अपने क्षेत्रों में व्यापक रूप से भ्रमण संयुक्त रुप से किया जाए और छोटी से छोटी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए उसमें तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल,  एसडीएम  अकबरपुर राजीव राज, भोगनीपुर दीपाली भार्गव, रसूलाबाद अंजू वर्मा, मैथा राम शिरोमणि, सिकंदरा आरसी यादव, डेरापुर ऋषिकान्त राजवंशी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

42 minutes ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

60 minutes ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

2 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

3 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.