कानपुर देहात,अमन यात्रा :जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने विकास भवन में संचालित काया्र्रलयोें का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभागों में हड़कम्प मच गया तथा कई अधिकारी, कर्मचारी नदारद भी मिले जिनका वेतन रोकने व स्पष्टीकरण मागने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज दिनांक 9 मार्च 2021 को प्रातः
10: 15 बजे विकास भवन पहुंचे।
इस दौरान सर्वप्रथम समाज कल्याण विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण अधिकारी सहित कई कर्मचारी नदारद मिले। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण के निर्देश दिये है। इसीक्रम में उनके द्वारा पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया, वही डीपीआरओ कार्यालय के निरीक्षण में पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले तथा भ्रमण पुस्तिका न बनाये जाने पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ से नाराजगी भी प्रकट की। उन्होंने रजिस्टर के पन्ने पलटते हुए कहा कि मेरे निरीक्षण में अनुपस्थिति दर्ज की गयी है किन्तु डीपीआरओ द्वारा उपस्थिति को लेकर कोई संज्ञान नही लिया गया है। इस मामले में अप्रसन्नता जाहिर की है। वहीं जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया गया जिसमें जिला कृषि अधिकारी सहित सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले यही नही उपस्थित कर्मचारी द्वारा दूसरे के नाम के आगे हस्ताक्षर किया गया था जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की।