पुखराया,अमन यात्रा : कस्बे में शुक्रवार को डीएम नेहा व एसपी स्वप्निल ने नगर का भ्रमण किया। नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने व जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रमुख क्षेत्रों का जायजा लिया।
मालूम हो कि कानपुर हिंसा के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी है। जिले भर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग है। शुक्रवार को जिलाधिकारी नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने पुखरायां कस्बे में पैदल गश्त किया।
इस दौरान लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। जिला प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में भाईचारा और सौहार्द कायम रखने की अपील की। लोगों में आपसी मतभेद न हो, हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहे। इसके लिए पुलिस बल ने लोगों से अपील की। एसपी स्वप्निल ममगई व डीएम नेहा जैन ने राहगीरों, दुकानदारों व कस्बा वासियों से बात की। उनकी समस्याओं को जाना।
इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से कहा कि किसी भी तरह का सांप्रदायिक हिंसा न फैलाएं। किसी धर्म या समुदाय पर कोई टिप्पणी न करें। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिससे उन पर आवश्यक कार्यवाई की जा सके.
कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…
कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…
कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के सराय में एक…
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।रूरा थाना क्षेत्र के गेंदामऊ पुल के…
This website uses cookies.