कानपुर देहात

डीपीआरओ विकास पटेल ने रनिया ग्राम सचिवालय में किया ध्वजारोहण,ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड अमरौधा के रनियां ग्राम सचिवालय में रविवार को प्रेम और एकता का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया।

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड अमरौधा के रनियां ग्राम सचिवालय में रविवार को प्रेम और एकता का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायती राज अधिकारी विकास पटेल ने ध्वजारोहण कर देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर सपूतों को नमन किया।ग्राम प्रधान समेत उपस्थित ग्रामवासियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

जिला पंचायती राज अधिकारी विकास पटेल ने कहा कि यह दिन विशेष महत्व रखता है। क्योंकि इसी दिन भारत गणराज्य बना और संविधान लागू हुआ। उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को याद करते हुए कहा कि हम सभी को संविधान के मार्ग पर चलते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान योगेश कुमार शुक्ला ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व में एक अलग पहचान बनानी है,जिसके लिए सभी नागरिकों को मिलकर काम करना होगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने गांव के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की और सभी ग्रामवासियों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील की। इस मौके पर एडीओ पंचायत रामप्रकाश पाठक,एडीओ आईएसबी बलवीर प्रजापति समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुखरायां में चला सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कंप

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

43 minutes ago

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवराहट पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…

48 minutes ago

चौकी प्रभारी सिठमरा रजनीश कुमार वर्मा ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मची अफरा तफरी

कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

56 minutes ago

रनियां थाने में चार एस आई का तबादला, दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…

1 hour ago

कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…

1 hour ago

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

4 hours ago

This website uses cookies.