G-4NBN9P2G16

डे-एनयूएलएम के घटक समूह गठन के कार्य हेतु इच्छुक समूह की महिलायें करें आवेदन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद कानपुर देहात की नगर निकाय अकबरपुर, पुखरायां एंव झींझक में दीनदयाल अन्त्योंदय राष्टीय शहरी आजीविका मिशन डे-एनयूएलएम के घटक समूह गठन का कार्य सीआरपी द्वारा कराया जाना है। उपरोक्त के संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण, ने बताया कि सीआरपी हेतु मुख्य रूप से पात्रता के बिन्दू यह है कि नगरीय क्षेत्र में महिला स्वंय सहायता समूह के सदस्य हो एंव उक्त समूह में किसी भी प्रकार से डिफाल्टर न हो

कानपुर देहात। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद कानपुर देहात की नगर निकाय अकबरपुर, पुखरायां एंव झींझक में दीनदयाल अन्त्योंदय राष्टीय शहरी आजीविका मिशन डे-एनयूएलएम के घटक समूह गठन का कार्य सीआरपी द्वारा कराया जाना है।
उपरोक्त के संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण, ने बताया कि सीआरपी हेतु मुख्य रूप से पात्रता के बिन्दू यह है कि नगरीय क्षेत्र में महिला स्वंय सहायता समूह के सदस्य हो एंव उक्त समूह में किसी भी प्रकार से डिफाल्टर न हो। तथा समूह संचालन का लगभग दो वर्ष का अनुभव हो साथ ही पंचसूत्र के पालन की प्रतिबद्धता हो। सीआरपी हेतु आयु का आधार 20-45 वर्ष के मध्य है एंव शैक्षिक योग्यता न्यूनतम हाइस्कूल की परिक्षा उत्तीर्ण की हो साथ ही मोबाइल एप चलाने में निपुणता एंव डिजिटल साक्षरता की सामान्य जानकारी होना आवश्यक है।

समूह गठन के कार्य हेतु इच्छुक महिलायें अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र की छायाप्रति एंव 02 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला नगरीय विकास अभिकरण प्रथम तल जिलाधिकारी कार्यालय परिसर माती कानपुर देहात में आगामी 07 कार्य दिवसों में सम्पर्क स्थापित करे। समूह गठन हेतु चयनित महिलाओं सीआरपी को सूडा मुख्यालय द्वारा निर्धारित सीमान्तर्गत समूह गठन के कार्य हेतु भुगतान भी किया जायेगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

17 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

44 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

4 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.