G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

तालाब आवंटन नीलामी में  इच्छुक करें प्रतिभाग

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में उप जिलाधिकारी भोगनीपुर ने बताया कि तहसील भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात के अन्तर्गत मत्स्य पालन हेतु उपयुक्त तालाबों का दस वर्षीय पट्टा / आवंटन करने हेतु तहसील भोगनीपुर में स्थित सभागार में दिनांक 14.08.2024 को प्रातः 10ः00 नीलामी शिविर आयोजित किया जायेगा।

पुखरायां / कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में उप जिलाधिकारी भोगनीपुर ने बताया कि तहसील भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात के अन्तर्गत मत्स्य पालन हेतु उपयुक्त तालाबों का दस वर्षीय पट्टा / आवंटन करने हेतु तहसील भोगनीपुर में स्थित सभागार में दिनांक 14.08.2024 को प्रातः 10ः00 नीलामी शिविर आयोजित किया जायेगा। मत्स्य पालन आवंटन उ०प्र० राजस्व संहिता 2006 में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों को नीलामी के माध्यम से किया जायेंगा।

दस वर्षीय मत्स्य पालन हेतु तालाबों की नीलामी की दर 5000/-रू0 प्रति हे० होगी। नीलामी में भाग लेने वाले प्रतिभागियो को नवीनतम आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र जो विज्ञापन की तिथि से छः माह से अधिक पुराना न हो प्रस्तुत करना होगा। शिविर में मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जायेंगी। आवंटन योग्य तालाबों का विवरण हेतु उप जिलाधिकारी भोगनीपुर कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

उन्होंने बताया कि उक्त तालाबों के आवंटन,नीलामी में भाग लेने हेतु इच्छुक व्यक्ति आवंटन, नीलामी सम्बन्धी शर्तों एवं नियमों की जानकारी के सम्बन्ध में कार्यालय तहसीलदार भोगनीपुर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है। जिन तालाबों का क्षेत्रफल दो हे० से अधिक है उनकी नीलामी मछुआ समुदाय के व्यक्तियों की पंजीकृत व मान्यता प्राप्त सहकारी समितियों को की जायेंगी। नोट यदि नीलामी शिविर में की नियत तिथि में किसी भी तालाब की नीलामी नही हो सकी तो पुनः अवशेष तालाबों की नीलामी दिनांक 28.08.2024 को होगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

12 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

12 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

12 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.