औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

तीन साल से महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा दरोगा, आरोपी दिबियापुर थाने में तैनात दरोगा गिरफ्तारकर भेजा गया जेल

दहेज एक्ट में दंपती के बीच मुकदमे बाजी का फायदा एक विवेचक दरोगा ने ऐसा उठाया कि तीन साल तक पीड़ित महिला का शारीरिक शोषण किया।

औरैया। दहेज एक्ट में दंपती के बीच मुकदमे बाजी का फायदा एक विवेचक दरोगा ने ऐसा उठाया कि तीन साल तक पीड़ित महिला का शारीरिक शोषण किया। शादी शुदा दरोगा की पत्नी को जब इसकी भनक पड़ी तो विवाद हुआ। पीड़िता पुलिस अधीक्षक चारू निगम से फरियाद लेकर पहुंची। जहां से जारी हुए आदेश के बाद दरोगा समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। दुष्कर्म के आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया। वही पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में हुई। दहेज को लेकर ससुरालीजनों की ओर से प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया। मामले में विवेचक दरोगा मुकेश कुमार ने पहले पीड़िता को विश्वास में लिया। पति को छोड़ देने के बाद ससुरालीजनों के खिलाफ चार्जशीट लगाने का आश्वासन दिया। बयान दर्ज कराने के बहाने कमरे पर बुलाया। जहां वर्ष 2020 से शारीरिक शोषण करने का सिलसिला शुरू हुआ। दरोगा की बातों में आकर उसने विरोध नहीं किया। पीड़िता का आरोप है कि जहां जिस चौकी थाना में दरोगा का तबादला होता वह उसे वहां बुलाता। जब दारोगा की पत्नी को अपने पति की करतूतों की जानकारी हुई तो विरोध किया इसके बाद पीड़िता को जानकारी हुई कि दरोगा पहिले से ही शादी शुदा है।सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी दरोगा को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया है।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading