औरैया

तीन साल से महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा दरोगा, आरोपी दिबियापुर थाने में तैनात दरोगा गिरफ्तारकर भेजा गया जेल

दहेज एक्ट में दंपती के बीच मुकदमे बाजी का फायदा एक विवेचक दरोगा ने ऐसा उठाया कि तीन साल तक पीड़ित महिला का शारीरिक शोषण किया।

औरैया। दहेज एक्ट में दंपती के बीच मुकदमे बाजी का फायदा एक विवेचक दरोगा ने ऐसा उठाया कि तीन साल तक पीड़ित महिला का शारीरिक शोषण किया। शादी शुदा दरोगा की पत्नी को जब इसकी भनक पड़ी तो विवाद हुआ। पीड़िता पुलिस अधीक्षक चारू निगम से फरियाद लेकर पहुंची। जहां से जारी हुए आदेश के बाद दरोगा समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। दुष्कर्म के आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया। वही पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में हुई। दहेज को लेकर ससुरालीजनों की ओर से प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया। मामले में विवेचक दरोगा मुकेश कुमार ने पहले पीड़िता को विश्वास में लिया। पति को छोड़ देने के बाद ससुरालीजनों के खिलाफ चार्जशीट लगाने का आश्वासन दिया। बयान दर्ज कराने के बहाने कमरे पर बुलाया। जहां वर्ष 2020 से शारीरिक शोषण करने का सिलसिला शुरू हुआ। दरोगा की बातों में आकर उसने विरोध नहीं किया। पीड़िता का आरोप है कि जहां जिस चौकी थाना में दरोगा का तबादला होता वह उसे वहां बुलाता। जब दारोगा की पत्नी को अपने पति की करतूतों की जानकारी हुई तो विरोध किया इसके बाद पीड़िता को जानकारी हुई कि दरोगा पहिले से ही शादी शुदा है।सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी दरोगा को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या,छः के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरनगर में बीती रविवार की रात प्रेम प्रसंग…

15 hours ago

तोड़फोड़ के जोड़ विषय पर नवाचार कार्यशाला

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर…

17 hours ago

वार्षिक उत्सव व विदाई समारोह का हुआ आयोजन

राजेश कटियार, कानपुर देहात। डेरापुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मडनापुर में कक्षा 5 के विद्यार्थियों…

17 hours ago

अमरौधा में दुर्गा विसर्जन यात्रा में बड़ा हादसा, जर्जर छज्जा गिरने से चार श्रद्धालु लहूलुहान

कानपुर देहात: आज अमरौधा कस्बे में ज्वाला देवी मंदिर से निकली मां दुर्गा की विदाई…

18 hours ago

पूनम दिवाकर का ‘नो अतिक्रमण’ एक्शन: जाम मुक्त होगा मुख्य मार्ग!

कानपुर देहात: पालिकाध्यक्ष पूनम दिवाकर अब अतिक्रमण के खिलाफ सीधे मैदान में उतर आई हैं!…

18 hours ago

डीएम आलोक सिंह का ‘ऑपरेशन राजस्व सुधार’: लंबित मामलों पर सीधी कार्रवाई, अवैध कब्जे निशाने पर

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों…

19 hours ago

This website uses cookies.