G-4NBN9P2G16
कानपुर

तेज आंधी संग बारिश के आसार, कानपुर समेत कई जिलों को अलर्ट

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने कानपुर समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में सात मई तक हल्की बारिश और तेज आंधी की संभावना बनी है।

कानपुर,अमन यात्रा। अगले चार से पांच दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। बदली छाई रहेगी, जबकि तेज आंधी और बारिश के आसार हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने कानपुर, कन्नौज, फरुखाबाद, उन्नाव,बिजनोर, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, बदायूं, मैनपुरी,बलरामपुर, बहराइच के लिए अलर्ट जारी किया है। यहां कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई जा रही है।

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी युक्त हवाएं मैदानी क्षेत्रों की ओर आ रही हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। यह पहाड़ी क्षेत्रों की हवा को भी खींच रहा है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसका हल्का असर भी मैदानी इलाकों में है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार पिछले दो दिन से दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र से आने वाली नमी भरी हवा अरब सागर से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में नमी दे रही है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से में आंधी और बारिश के आसार हैं। तेज हवा चलेगी और बादलों से गर्जना होगी। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की आशंका है।

यह स्थिति उत्तर-पश्चिम भारत, गुजरात के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वोत्तर के राज्यों के कुछ हिस्सों तथा दक्षिण प्रायद्वीप में रविवार से बढ़ने की उम्मीद है। सात मई तक बारिश और गरज के साथ बौछारें जारी रह सकती हैं। तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेंगे, लेकिन गर्मी और उमस रहेगी। रात के समय उमस ज्यादा हो सकती है।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

18 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

20 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

20 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

44 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.