कानपुर देहात

तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से JSA सवारी गाड़ी में बैठे युवक की हुई मौत

भोगनीपुर कोतवाली के अंतर्गत छतेनी गांव स्थित राइस मिल के पास शुक्रवार दोपहर एक JSA सवारी गाड़ी में किसी तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिए जाने के चलते उसमे सवार पुखरायां कस्बे के अहरौली शेख निवासी एक 22 वर्षीय युवक की पुखरायां सीएचसी में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली के अंतर्गत छतेनी गांव स्थित राइस मिल के पास शुक्रवार दोपहर एक JSA सवारी गाड़ी में किसी तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिए जाने के चलते उसमे सवार पुखरायां कस्बे के अहरौली शेख निवासी एक 22 वर्षीय युवक की पुखरायां सीएचसी में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुखरायां कस्बे के अहरौली शेख निवासी बसीम पुत्र स्वर्गीय नूरबाबू उम्र करीब 22 वर्ष शुक्रवार को अपने घर से किसी कार्य के लिए देवीपुर के लिए निकला था।दोपहर दो बजे के आसपास अपना कार्य समाप्त करके वह एक जेयसे गाड़ी में सवार होकर घर वापस आ रहा था कि रास्ते में छतेनी गांव स्थित राइस मिल के सामने एक तेज रप्तार अज्ञात वाहन ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन फानन में उसे उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी लाया गया।जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज किशन पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा जांच पड़ताल शुरू की।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।जानकारी के अनुसार मृतक के बचपन में ही उसके माता पिता की मृत्यु हो गई थी तथा उसकी दो बहनें जो कि शादी उपरांत अपने ससुराल में रह रहीं हैं।मृतक मेहनत मजदूरी कर अपनी गुजर बसर कर रहा था।घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में आबकारी मामले में वांछित आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना डेरापुर…

4 hours ago

कानपुर देहात का गौरव: आयुष त्रिवेदी को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

कानपुर देहात। जनपद के युवा समाजसेवी आयुष त्रिवेदी ने अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों से पूरे…

20 hours ago

यूपीएस को बताया शोषणकारी, 1 अप्रैल से लागू नई व्यवस्था का विरोध

कानपुर देहात। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली…

21 hours ago

जन मानस के लिए करो काम, नहीं तो मिलेगी बद्दुआ और सरकारी दंड अलग से : एमएलसी अरुण पाठक

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : स्नातक क्षेत्र के विधायक अरुण पाठक ने कहा है कि…

21 hours ago

भाजपा के 8 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव अभियान प्रत्येक कार्यकर्ता का स्वाभिमान है – प्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा…

21 hours ago

भगवान परशुराम जयंती भव्य रूप में मनाने का संकल्प: उत्तर प्रदेश ब्रह्म समाज सेवा संस्था की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय

पुखरायां, कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश ब्रह्म समाज सेवा संस्था के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं की…

21 hours ago

This website uses cookies.