रनियां। कानपुर – सिकंदरा हाईवे पर सोमवार की शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी और उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
रायपुर निवासी तोताराम तिवारी उम्र लगभग 80 वर्ष खेती किसानी करते थे। परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से वह अस्वस्थ थे, सोमवार की शाम घर से पैदल निकलकर हाईवे पर कर एक मेडिकल स्टोर पर वह दवा लेने गए थे। दवा लेने के बाद पैदल ही घर वापस घर लौट रहे थे, तभी कानपुर से झांसी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया व मौके से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर ने टक्कर मारी है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर रनिया थाने के उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह व रामवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तथा बुजुर्ग को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके घर घटना की खबर पहुंची तो उनके पुत्रों सुशील, सुनील व अन्य महिलाएं रोने बिलखने लगे। तोताराम की पत्नी की कुछ सालों पहले ही मृत्यु हो चुकी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रनिया एसएन सिंह ने बताया कि मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
कानपुर देहात के थाना मूसानगर क्षेत्र में बगैर अनुमति के प्रतिबंधित प्रजाति के सागौन वृक्षों…
रनियां। गजनेर थाना क्षेत्र के बहावलपुर स्थित एक तेल डिपो के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में…
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली परिसर में सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में संभ्रांत नागरिकों संग…
पुखरायां, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) ने संगठन को मजबूत करने…
कानपुर देहात। सिकंदरा थाना परिसर में सोमवार को तहसीलदार की अध्यक्षता में संभ्रांत नागरिकों संग…
कानपुर देहात। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहना में हाल ही में लंबी बीमारी के…
This website uses cookies.