G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, परिजन बेहाल

सिकंदरा हाईवे पर सोमवार की शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी और उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

रनियां। कानपुर – सिकंदरा हाईवे पर सोमवार की शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी और उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया।

रायपुर निवासी तोताराम तिवारी उम्र लगभग 80 वर्ष खेती किसानी करते थे। परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से वह अस्वस्थ थे, सोमवार की शाम घर से पैदल निकलकर हाईवे पर कर एक मेडिकल स्टोर पर वह दवा लेने गए थे। दवा लेने के बाद पैदल ही घर वापस घर लौट रहे थे, तभी कानपुर से झांसी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया व मौके से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर ने टक्कर मारी है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर रनिया थाने के उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह व रामवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तथा बुजुर्ग को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके घर घटना की खबर पहुंची तो उनके पुत्रों सुशील, सुनील व अन्य महिलाएं रोने बिलखने लगे। तोताराम की पत्नी की कुछ सालों पहले ही मृत्यु हो चुकी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रनिया एसएन सिंह ने बताया कि मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

2 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

3 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

3 hours ago

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.