ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मंगलपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर कस्बे में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार आलू लदे ट्रैक्टर व ट्रक की जोरदार भिडंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं यातायात सुचारू रूप से चालू कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मंगलपुर कस्बे में सोमवार दोपहर एक आलू लदे टैक्टर व ट्रक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई।जिसके चलते एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया।तत्पश्चात यातायात सुचारू रूप से चालू कराया गया। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रूरा थाना क्षेत्र के सूतनपुरवा गांव…
कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में…
कानपुर देहात: भोगनीपुर पुलिस स्टेशन में 2015 में दर्ज एक मामले में, आरोपी निसार सिद्दीकी…
कानपुर देहात: तहसीलदार अकबरपुर ने बताया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलिटेशन काउंसिल, कानपुर से…
कानपुर देहात: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है!…
This website uses cookies.