कानपुर देहात

तेज रफ्तार टैंपो पलटने से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में रविवार रात एक तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में एक युवक की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर युवक के परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में रविवार रात एक तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में एक युवक की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर युवक के परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बेला मार्ग अमरोहिया की है।थाना क्षेत्र के सती गांव निवासी संजय कुमार रविवार को अपने साथी फूलसिंह के साथ जेएसए टैंपो में सवार होकर रसूलाबाद आया था।यहां से देर रात वापस घर जाते समय रास्ते में बेला मार्ग पर अमरोहिया मोड़ के पास ब्रेकर की वजह से तेज रफ्तार जेयसे अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में संजय उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए रसूलाबाद सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकत्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

संजय के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि हादसे में संजय नाम के एक युवक की मौत हुई है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

खाद बिक्री में बड़ी कार्रवाई: 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

कानपुर देहात: खरीफ अभियान 2025 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और सही दाम पर खाद…

9 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: पुखरायां में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति का दिखा अद्भुत नजारा

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर, आज पुखरायां में 'हर घर तिरंगा'…

10 hours ago

प्रधानाध्यापक के बराबर मिलेगा प्रभारी प्रधानाध्यापक को वेतन

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारों इंचार्ज हेड मास्टर के लिए…

10 hours ago

युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

रनियां, कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव में मंगलवार की देर रात एक…

12 hours ago

देशभक्ति के रंग में रंगा कानपुर देहात

कानपुर देहात - स्वतंत्रता दिवस से पहले, देशभक्ति के जोश से सराबोर कानपुर देहात ने…

13 hours ago

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

1 day ago

This website uses cookies.