G-4NBN9P2G16
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में रविवार रात एक तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में एक युवक की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर युवक के परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बेला मार्ग अमरोहिया की है।थाना क्षेत्र के सती गांव निवासी संजय कुमार रविवार को अपने साथी फूलसिंह के साथ जेएसए टैंपो में सवार होकर रसूलाबाद आया था।यहां से देर रात वापस घर जाते समय रास्ते में बेला मार्ग पर अमरोहिया मोड़ के पास ब्रेकर की वजह से तेज रफ्तार जेयसे अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में संजय उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए रसूलाबाद सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकत्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
संजय के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि हादसे में संजय नाम के एक युवक की मौत हुई है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.