ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में कुढ़ना गांव के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।बस कानपुर से झींझक जा रही थी।बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।हादसे में करीब 20 यात्री घायल हुए हैं।सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे का कारण अभी तक साफ नहीं हुआ है।
शुरुआती जांच में तेज रफ्तार हादसे का कारण माना जा रहा है।थाना प्रभारी जे पी शर्मा ने बताया कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है।सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यातायात व्यवस्था पुनः सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है।
राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…
कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…
कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…
कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…
कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…
कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…
This website uses cookies.