G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में श्रमिक की मौत, दूसरा घायल

सट्टी थाना क्षेत्र के गौरीकरन के पास रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी, जिसमें मौदहा के दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

कानपुर देहात : सट्टी थाना क्षेत्र के गौरीकरन के पास रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी, जिसमें मौदहा के दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. निशांत पाठक ने जांच के बाद एक श्रमिक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की आठ माह पहले हुई थी शादी

मृतक की पहचान ग्राम परसठ, मौदहा निवासी 25 वर्षीय बाबू पुत्र चौधरी के रूप में हुई। वह अपने भाई लल्ली के साथ सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया के पास एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। रविवार को वह गांव के ही श्रमिक संतोष के साथ बाइक से गौरीकरन गया था। वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। बाबू की आठ माह पहले शादी हुई थी। पति की मौत की खबर से उसकी पत्नी रूबी बदहवास हो गई, वहीं भाई और परिजन फूट-फूटकर रोने लगे।

पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्घटना में घायल संतोष का इलाज जारी है। सट्टी थाने के एसओ संजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

13 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

13 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

14 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

14 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.