ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां गुरुवार शाम मुंगीसापुर नेशनल हाइवे पर एक बिना नंबर ई रिक्शा को 108 एंबुलेंस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में तीन पुरुष व दो महिलाएं समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जिनमे से एक की कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।
पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार गुरुवार शाम करीब चार बजे मुंगीसापुर नेशनल हाइवे पर एक बगैर नंबर प्लेट के ई रिक्शा में पीछे से आ रही स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बरौर कस्बा निवासी ई रिक्शा चालक बबोल उर्फ विशाल कमल पुत्र राजनारायण,अरुण कुमार उपाध्याय उर्फ पप्पू पुत्र स्वर्गीय बउआ उपाध्याय,विनोद तिवारी पुत्र सुरेंद्र समेत दो महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं।
हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई।घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।जिनमे अरुण कुमार उपाध्याय उर्फ पप्पू की हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
जहां पर उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।विधिक कार्यवाही की जा रही है।तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…
कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…
कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…
कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…
This website uses cookies.