कानपुर देहात

त्योहार खत्म होते ही बेसिक शिक्षकों को पदोन्नति का मिल सकता है उपहार

दीपावली छुट्टियाँ खत्म होते ही शिक्षकों को पदोन्नति का तोहफा मिलेगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव से जो दिशा निर्देश आए हैं उसके आधार पर 22 नवंबर तक पदोन्नति, पदस्थापना, एनआईसी की ओर से विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी।

लखनऊ/ कानपुर देहात। दीपावली छुट्टियाँ खत्म होते ही शिक्षकों को पदोन्नति का तोहफा मिलेगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव से जो दिशा निर्देश आए हैं उसके आधार पर 22 नवंबर तक पदोन्नति, पदस्थापना, एनआईसी की ओर से विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी। पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षक, शिक्षिकाओं की सूची पोर्टल पर प्रत्येक दशा में 19 नवंबर तक अपलोड कर दी जाएगी।

विज्ञापन

पदोन्नति, पदस्थापना की कार्यवाही बाधित होने की दशा में बीएसए और पटल सहायक का उत्तरदायित्व निर्धारित कर देने से अब शिक्षकों को कुछ अच्छे आसार लग रहे हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय से परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई है।दर्जनों स्कूलों में कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों से स्कूल का संचालन कराया जा रहा है। कई जूनियर स्कूलों में भी पदोन्नति न होने से शिक्षकों के पद रिक्त हैं।

विज्ञापन

शिक्षक संगठनों की ओर से लंबे समय से पदोन्नति की मांग की जा रही है। इस दिशा में कई बार खाका तैयार होने के बाद भी पदोन्नति की कार्यवाही लटकी हुई है, जिम्मेदार तारीख पर तारीख देते जा रहे हैं।

विज्ञापन

अब जबकि शासन की ओर से सीमा रेखा तय कर दी गई है तो ऐसे में इस बार शिक्षकों के पदोन्नति होने के आसार दिख रहे हैं। आदेश के बाद शिक्षकों में उत्साह का माहौल भले ही हो लेकिन जब तक यह प्रक्रिया पूर्ण न हो जाए तब तक ऐसे आदेश का कोई मतलब नहीं होता है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर,भेजा गया अस्पताल

कानपुर देहात में आज दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। गजनेर थाना क्षेत्र के मूसानगर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर… Read More

15 minutes ago

भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन दुष्यंत कुमार मौर्य ने जनशिकायतों… Read More

30 minutes ago

कानपुर देहात में 69वीं जनपदीय एवं मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

कानपुर देहात:  स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही 69वीं जनपदीय एवं मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए… Read More

49 minutes ago

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी ने तहसील भोगनीपुर अंतर्गत ग्राम चपरघटा

कानपुर देहात: यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,… Read More

1 hour ago

आरएसजीयू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार सिंह को ‘श्री गोविंद हरि सिंघानिया शोध पुरस्कार’

पुखरायां (कानपुर देहात) - रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय, पुखरायां के प्राचार्य और इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार सिंह को… Read More

2 hours ago

झींझक में रेलवे ट्रैक पार करते समय युवती की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

कानपुर देहात - कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.