कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक ने भीषण शीतलहर को देखते हुए सर्दी से ठिठुरते लोगों को वितरित किए कंबल

थाना सिकंदरा पुलिस ने एक बार फिर से सराहनीय पहल करते हुए भीषण शीतलहर को देखते हुए मंगलवार को गांव गांव जाकर सर्दी से ठिठुरते लोगों को कंबल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Story Highlights
  • कानपुर देहात पुलिस का मानवीय चेहरा फिर एक बार आया सामने
  • क्षेत्र के आर्थिक रूप से संपन्न लोगों तथा समाजसेवी संस्थाओं से भी इस कार्य में आगे बढ़कर हिस्सेदारी करने का किया आवाहन

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। थाना सिकंदरा पुलिस ने एक बार फिर से सराहनीय पहल करते हुए भीषण शीतलहर को देखते हुए मंगलवार को गांव गांव जाकर सर्दी से ठिठुरते लोगों को कंबल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के आर्थिक रूप से संपन्न लोगों तथा समाजसेवी संस्थाओं से इस कार्य में आगे बढ़कर हिस्सेदारी करने का आवाह्न किया।

बताते चलें कि कानपुर देहात समेत समूचा उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है।गांव व कस्बों में लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।इसी को देखते हुए थाना प्रभारी सिकंदरा अमरेंद्र बहादुर सिंह ने सराहनीय पहल करते हुए मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव गांव पहुंचकर ठंड से ठिठुरते हुए लोगों को कंबल वितरित किए।

photo 25

इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के आर्थिक रूप से संपन्न लोगों तथा समाजसेवी संस्थाओं को भी इस कार्य में आगे बढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभानी चाहिए।दूसरों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।इससे बढ़कर कोई दूसरा पुण्य कार्य नहीं है।इस मौके पर राजकुमार,रीमा,गंगावती, श्यामसुंदर,विद्यावती,मौजीलाल आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button