थोड़ा सा खेल, थोड़ी सी मस्ती के साथ परिषदीय स्कूलों में शुरू हुई पढ़ाई

लगभग सवा महीने बाद खुले परिषदीय विद्यालयों में छात्र छात्राओं की उपस्थिति से विद्यालयी वातावरण खुशनुमा हो गया। दो दिवसीय समर कैंप के पहले दिन बच्चों का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। कैंप में बच्चों ने खूब मस्ती की। 19 मई से परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश हो गया था

कानपुर देहात। लगभग सवा महीने बाद खुले परिषदीय विद्यालयों में छात्र छात्राओं की उपस्थिति से विद्यालयी वातावरण खुशनुमा हो गया। दो दिवसीय समर कैंप के पहले दिन बच्चों का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। कैंप में बच्चों ने खूब मस्ती की। 19 मई से परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश हो गया था। पुनः विद्यालयों को 18 जून से खुलना था लेकिन प्रचंड गर्मी की वजह से अध्यापकों के लिए 25 जून व छात्रा छात्राओं के लिए 28 जून को विद्यालय खोलने का आदेश जारी हुआ था। 28-29 जून को समय 7.30 से 10 बजे तक इन बच्चों के लिये समर कैंप का आयोजन होना था जिसके क्रम में समर कैंप के पहले दिन शुक्रवार को अगला बच्चों की उपस्थिति पर शिक्षकों द्वारा छात्र छात्राओं को रोली टीका करके स्वागत किया गया। इसके साथ ही विद्यालयों को सजाया संवारा भी गया। कैंप में कई स्कूलों में पौधरोपण व आसपास के दर्शनीय स्थलों का आवलोकन भी कराया गया।

बच्चों ने पहले दिन खूब मस्ती और धमाल किया। इसी क्रम में डेरापुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मरहाना में समर कैंप का आयोजन किया गया। उक्त कैंप में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललित त्रिवेदी ने बच्चों के लिए स्विमिंग पूल नींबू दौड़ चम्मच दौड़ इंडोर गेम्स, लूडो कैरम आदि की व्यवस्था की थी।ललित त्रिवेदी ने बताया कि समर कैंप से बच्चों में नई-नई चीजें सीखने के प्रति उत्साह बढ़ता है। कुछ नया सीखना बच्चों को अच्छा लगता है। खासकर खेल और म्यूजिक अधिकतर बच्चों के लिए रुचिकर होता है। कैंप में विद्यालय स्टाफ बालेंद्र मिश्रा कपिल कुमार आशुतोष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे उक्त आयोजन की मरहाना ग्रामवासियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

2 days ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

2 days ago

प्राथमिक विद्यालय नरिहा में मना प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय नरिहा विकासखंड अकबरपुर में नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में स्कूल…

2 days ago

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

2 days ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

2 days ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

2 days ago

This website uses cookies.