कानपुर देहात

दबंगों ने महिला को जान से मारने का किया प्रयास,गाली गलौज छीना झपटी कर छीनी सोने की चेन,रिपोर्ट दर्ज

कानपुर देहात में बीते 18 अगस्त की रात्रि एक व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों संग अपने प्लाट पर बैठी एक महिला पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया तथा गाली गलौज,छीना झपटी कर सोने की चेन छीन ली,जान से मारने व झूंठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में बीते 18 अगस्त की रात्रि एक व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों संग अपने प्लाट पर बैठी एक महिला पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया तथा गाली गलौज,छीना झपटी कर सोने की चेन छीन ली,जान से मारने व झूंठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है।थाना क्षेत्र के आलमखेड़ा गांव की रहने वाली स्वर्गीय रघुनाथ की पुत्री सुमन सिंह ने शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते 18 अगस्त की रात्रि करीब 9.00  बजे के आसपास वह अपने भतीजे के साथ गांव स्थित अपने प्लाट पर बैठी थी।
उसी समय उसके ही गांव का रहने वाला रत्नेश बाथम अपने कुछ साथियों के साथ प्लाट पर आ धमका और उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।परंतु किसी तरह से उसने अपने आपको बचा लिया।उक्त व्यक्ति उसके प्लाट को गिराने के वास्ते वहां आया था।जब उसने वहां से भागने का प्रयास किया तो उक्त व्यक्ति ने बुरी नियति से उसके बाल पकड़कर छीना झपटी की तथा उसके गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली।भतीजे ने फोन कर घटना की जानकारी घर के लोगों को दी।
घर वालों को आता देखकर वह जान से मारने तथा झूँठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की जांचकर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

7 hours ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

8 hours ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

8 hours ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

9 hours ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

9 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: वन विभाग ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, देशप्रेम का संदेश

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कानपुर देहात…

9 hours ago

This website uses cookies.