औरैया

दरोगा का शव घर आते ही मचा कोहराम

कोतवाली क्षेत्र के बिधूना ब्लाक के गांव बीरा ऊसर निवासी राम गोपाल यादव उत्तराखंड में  पुलिस उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। बीमारी के चलते बीती रात्रि उपचार के दौरान आगरा से दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उनका निधन हो गया था।

रुरुगंज,औरैया। कोतवाली क्षेत्र के बिधूना ब्लाक के गांव बीरा ऊसर निवासी राम गोपाल यादव उत्तराखंड में  पुलिस उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। बीमारी के चलते बीती रात्रि उपचार के दौरान आगरा से दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उनका निधन हो गया था। बिधूना क्षेत्र के गांव बीरा ऊसर निवासी राम गोपाल यादव पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। प्रदेश विभाजन के समय वह उत्तराखंड में चले गये थे। वर्तमान में हरिद्वार में तैनात थे। कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे। जिसके कारण उनका निधन हो गया। उनका शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

 ये भी पढ़े-   पति को दूसरी महिला के साथ पत्नी व उसके परिजनों ने कोतवाली पुलिस को किया सुपुर्द

उपनिरीक्षक राम गोपाल यादव पिछली कई सालों से केंसर पीड़ित थे। उनका ऑपरेशन भी हो चुका था। किन्तु पिछले 15 दिन से अस्वस्थ्य चलने के कारण आगरा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। विगत दिवस अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के लिए रेफर किया गया था। दिल्ली ले जाते समय बीती रात्रि रास्ते में उनका निधन हो गया था। उपनिरीक्षक का निधन हो जाने पर उनका शव पैत्रक गांव बीरा ऊसर लाया गया। शव के गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी समेत बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। जहां पर परिजनों की मांग पर पुलिस ने उनका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद देर सायं गांव में ही उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पुलिस गारद ने उन्हें अंतिम सलामी दी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

ट्रैफिक अलर्ट: कानपुर देहात में पुलिस भर्ती समारोह के लिए भारी वाहनों का मार्ग बदला

कानपुर देहात– उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों और सड़क एवं परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के…

19 hours ago

कानपुर देहात: प्रेम और साथ का अनूठा अंत, 5 मिनट के अंतराल पर बुजुर्ग दंपति की मौत

कानपुर देहात के अकबरपुर नगर पंचायत के शिवाजी नगर (जमालपुर) में शुक्रवार शाम एक ऐसी…

2 days ago

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर,युवक की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक…

2 days ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में…

2 days ago

कानपुर देहात: प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर देहात: कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने…

2 days ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

3 days ago

This website uses cookies.