कानपुर देहात

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने ली किशोर की जान, साथी घायल

कानपुर देहात के शिवली कल्याणपुर मार्ग पर राजपुर पुलिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर राज की मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

कानपुर देहात: कानपुर देहात के शिवली कल्याणपुर मार्ग पर राजपुर पुलिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर राज की मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

खेतों की रखवाली करने जा रहे थे किशोर

बाघपुर गांव के दोनों किशोर खेतों में फसल की रखवाली करने के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान, राजपुर पुलिया के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल किशोरों को कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा, जहां गंभीर चोटों के कारण राज की मौत हो गई।

परिवार में छाया मातम

मृतक राज के परिवार में मां शशि, भाई आनंद, रौनक और रुद्र हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में भी मातम छा गया है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस हादसे में शामिल वाहन की तलाश कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

11 hours ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

12 hours ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

12 hours ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

13 hours ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

13 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: वन विभाग ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, देशप्रेम का संदेश

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कानपुर देहात…

14 hours ago

This website uses cookies.