G-4NBN9P2G16

दशहरा 2020: कब मनाया जाएगा दशहरा का पर्व, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

दशहरा का पर्व अक्टूबर माह में ही मनाया जाएगा. पंचांग के अनुसार आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी की तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन दशहरा पूजा का विशेष महत्व है.

Vijay dashmi 2020: दशहरा का पर्व पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था. रावण के बढ़ते अत्याचार और अंहकार के कारण भगवान विष्णु ने राम के रूप में अवतार लिया और रावण का वध कर पृथ्वी को रावण के अत्याचारों से मुक्त कराया. रावण पर विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में दशहरा का पर्व मनाया जाता है इस पर्व को विजय दशमी भी कहा जाता है. इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था.

कब है दशहरा
पचांग के अनुसार इस वर्ष दशहरा का पर्व 25 अक्टूबर 2020 को मनाया जाएगा. इस दिन सूर्य तुला राशि और चंद्रमा मकर राशि में होगा. इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. दशहरा का पर्व दीवाली से ठीक 20 दिन पहले आता है.

अधिक मास का प्रभाव
इस वर्ष पितृपक्ष के बाद अधिकमास यानि पुरुषोत्तम मास लग जाने के कारण नवरात्रि और दशहरा का पर्व एक महीने देर से आ रहे हैं. अधिक मास का समापन 16 अक्टूबर 2020 को होगा. 17 अक्टूबर से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है और 24 अक्टूबर 2020 को रामनवी के अगले ही दिन यानि 25 अक्टूबर 2020 को विजय दशमी का पर्व मनाया जाएगा. दशहरा के ठीक 20 दिन बाद यानि 14 नवंबर 2020 को दीवाली का पर्व मनाया जाएगा.

दशहरा पूजा मुहूर्त
पंचांग के अनुसार इस दिन यानि 25 अक्टूबर को 7 बजकर 41 मिनट से 26 अक्टूबर को 8 बजकर 59 मिनट तक दशमी की तिथि रहेगी. इस बीच 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 40 तक विजय मुहूर्त रहेगा. अपराह्न पूजा का समय 01 बजकर 11 मिनट से 03 बजकर 24 मिनट तक बना हुआ है.

दशहरा पूजा का महत्व
दशहरा के दिन मां दुर्गा और भगवान राम की पूजा की जाती है. मां दुर्गा जहां शक्ति की प्रतीक हैं वहीं भगवान राम मर्यादा, धर्म और आदर्श व्यक्तित्व के प्रतीक हैं. जीवन में शक्ति, मर्यादा, धर्म और आदर्श का विशेष महत्व है. जिस व्यक्ति के भीतर ये गुण हैं वह सफलता को प्राप्त करता है.

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

12 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

12 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

12 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.