दहेज में नहीं लाई बाइक तो पेड़ से बांधकर पीटा,पीटते रहे दरिंदे,चीखती रही बहू

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।ससुराल वालों ने महिला के हाथ-पैर बांधकर पीटा है।इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में एक महिला को हाथ-पैर बांध कर पीटा जा रहा है।महिला रोते-रोते गुहार लगा रही है कि मुझे मेरे ससुराल जनों ने जमकर मारा है। पीड़ित महिला के मायके वालों का आरोप है कि दहेज में बाइक न मिलने के कारण ससुराल पक्ष महिला के साथ आए दिन इस तरह की मारपीट कर रहे हैं

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।ससुराल वालों ने महिला के हाथ-पैर बांधकर पीटा है।इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में एक महिला को हाथ-पैर बांध कर पीटा जा रहा है।महिला रोते-रोते गुहार लगा रही है कि मुझे मेरे ससुराल जनों ने जमकर मारा है। पीड़ित महिला के मायके वालों का आरोप है कि दहेज में बाइक न मिलने के कारण ससुराल पक्ष महिला के साथ आए दिन इस तरह की मारपीट कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अलीगढ़ जिले के अतरौली के गांव सूरतगढ़ का बताया जा रहा है। जहां पेड़ से बांधकर एक विवाहिता को बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।पुलिस के हरकत में आने से पहले ही पीड़ित पक्ष ने देर रात थाना क्वारसी में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार क्वारसी के बरहेती गांव की रहने वाली प्रीती की शादी फरवरी 2023 में अतरौली के सूरतगढ़ में रहने वाले महेश के साथ हुई थी।शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले मोटर साइकिल की मांग कर रहे थे। जब उन्हें मोटरसाइकिल नहीं मिली तो सास, ससुर, देवर और पति मिलकर महिला के साथ आए दिन मारपीट करने लगे।कई बार परिवार के सदस्यों के दखल के बाद समझौता भी हुआ. लेकिन फरवरी 24 को पिता की मौत होने के बाद सुसरालजनों के हौंसले और बढ़ गए।

आरोप है कि गुरूवार की दोपदर 12 बजे पति और सुसराल वालों ने घर के बाहर महिला के हाथ-पैर पेड़ से बांध दिए। इसके बाद उसे पीटना शुरू कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।गांव के ही कुछ लोगों ने विवाहिता के परिजनों को सूचना दी तो मायके वाले भी पहुंच गए।वह प्रीति को अपने साथ ले आए। पीड़ित परिजनों ने क्वार्सी थाने में पति,सास,ससुर समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ तृतीय अमृत जैन ने बताया कि महिला के हाथ बांधकर पीटने का मामला सामने आया है।वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

22 minutes ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

30 minutes ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

38 minutes ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

46 minutes ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

54 minutes ago

बालिका व बालक गृह का औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर अधिकारियों को निर्देश

कानपुर नगर: कानपुर नगर में जिला जज चवन प्रकाश, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और जिला…

2 hours ago

This website uses cookies.