कानपुर देहात

दहेज हत्या में फरार चल रहा आरोपी पति गिरफ्तार

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दहेज हत्या में फरार चल रहे आरोपी पति को पांडव नदी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बीते 12 सितंबर को नवविवाहता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी जिस पर मृतक नवविवाहता के भाई ने  ससुरालीजनो के 6 लोगो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।

अमन यात्रा , शिवली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दहेज हत्या में फरार चल रहे आरोपी पति को पांडव नदी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बीते 12 सितंबर को नवविवाहता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी जिस पर मृतक नवविवाहता के भाई ने  ससुरालीजनो के 6 लोगो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने फरार चल रहे पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है बाकी अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक कुमार सिंह व पुलिस महानिरीक्षक रेंज कानपुर प्रशांत कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान जागते रहो क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडे व क्षेत्राधिकार रसूलाबाद तनु उपाध्याय के नेतृत्व में शिवली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बीते 12 सितंबर को कस्बा शिवली में नवविवाहता कई संदिग्ध मौत हो गयी थी।

जिस पर महिला के भाई ने ससुराली जनो पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने  फरार चल रहे आरोपी पति सुमित उर्फ रजत , जेठ राहुल ,  अनुज ,  आलोक , पुत्रगण प्रेम शंकर एवं ननद रचना अग्निहोत्री तथा ननदोई संजय उर्फ शैलेन्द्र अग्निहोत्री पुत्र रवि अग्निहोत्री  में आरोपी पति सुमित उर्फ रजत तिवारी पुत्र स्वर्गीय प्रेम शंकर तिवारी निवासी निवादा सेना थाना शिवराजपुर कानपुर नगर को पुलिस ने मुखबिर की खास सूचना पर पुलिस ने पांडव नदी के समीप गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे है।  गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल एसएन सिंह, उप निरीक्षक कृपाल सिंह, उप निरीक्षक अभिषेक यादव सिपाही अनुज सिंह शामिल रहे। कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि आरोपीपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जल्द अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात: देशभक्ति की लहर, ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ से गूंजा आकाश, शहीदों को नमन

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। "यह देश है वीर जवानों का" की धुन पर देशभक्ति के…

13 hours ago

कानपुर देहात: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर प्रबुद्ध मंथन, क्षेत्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ने जगाई नई उम्मीद

कानपुर देहात। भोगनीपुर के सरदार गेस्ट हाऊस में शनिवार को 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के विचार…

14 hours ago

अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने तहसील भोगनीपुर में सुनीं जनसमस्याएं,02 शिकायतों का किया गया निस्तारण

पुखरायां। शनिवार को भोगनीपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने…

14 hours ago

कानपुर देहात: जन समस्याओं पर डीएम का कड़ा रुख, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आदेश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज तहसील मैथा में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान…

14 hours ago

कानपुर देहात: संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 108 शिकायतें दर्ज, 3 का मौके पर निस्तारण

कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन० ने आज तहसील रसूलाबाद में आयोजित संपूर्ण समाधान…

15 hours ago

This website uses cookies.