जालौन

दादी मिल्क प्रोडक्ट समेत कई प्रतिष्ठानों पर छापा

आगामी दीवाली पर्व और अन्य त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में व्यापक स्तर पर खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी अभियान चलाया है।

जालौन: आगामी दीवाली पर्व और अन्य त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में व्यापक स्तर पर खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी अभियान चलाया है।

इस अभियान के दौरान, उरई के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित दादी मिल्क प्रोडक्ट सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। दादी मिल्क प्रोडक्ट से बर्फी, रिफाइंड तेल, वनस्पति और मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा, माधौगढ़ बस स्टैंड के पास मध्य प्रदेश से कानपुर खोया लेकर आ रही एक पिकअप गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में मौजूद खोया मानक के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसके चलते उसे जब्त कर लिया गया और लगभग 400 किलोग्राम खोया को नष्ट कर दिया गया।

माधौगढ़ तहसील के ग्राम लिड़ऊपुर और कुकरगाँव में भी खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और खोया, दूध, कीम और बेसन के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

जिला प्रशासन का मानना है कि इस अभियान से मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगेगा और आम जनता को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जतिन कुमार सिंह ने बताया कि दिवाली पर्व के मद्देनजर यह अभियान जारी रहेगा और दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टीम में शामिल रहे अधिकारियों में प्रेम कुमार त्रिपाठी (मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी), अनिल कुमार संखवार, कन्हैयालाल यादव, महेश प्रसाद और सुनील कुमार (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) शामिल थे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

15 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

17 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

17 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

17 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

17 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

17 hours ago

This website uses cookies.