G-4NBN9P2G16
जालौन: आगामी दीवाली पर्व और अन्य त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में व्यापक स्तर पर खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी अभियान चलाया है।
इस अभियान के दौरान, उरई के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित दादी मिल्क प्रोडक्ट सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। दादी मिल्क प्रोडक्ट से बर्फी, रिफाइंड तेल, वनस्पति और मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा, माधौगढ़ बस स्टैंड के पास मध्य प्रदेश से कानपुर खोया लेकर आ रही एक पिकअप गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में मौजूद खोया मानक के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसके चलते उसे जब्त कर लिया गया और लगभग 400 किलोग्राम खोया को नष्ट कर दिया गया।
माधौगढ़ तहसील के ग्राम लिड़ऊपुर और कुकरगाँव में भी खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और खोया, दूध, कीम और बेसन के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
जिला प्रशासन का मानना है कि इस अभियान से मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगेगा और आम जनता को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जतिन कुमार सिंह ने बताया कि दिवाली पर्व के मद्देनजर यह अभियान जारी रहेगा और दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
टीम में शामिल रहे अधिकारियों में प्रेम कुमार त्रिपाठी (मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी), अनिल कुमार संखवार, कन्हैयालाल यादव, महेश प्रसाद और सुनील कुमार (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) शामिल थे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More
कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
This website uses cookies.