कानपुर देहात

दिल्ली में भाजपा की जीत पर कानपुर देहात में धूमधाम से जश्न, कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर मनाई खुशियां

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कानपुर देहात कार्यालय में दिल्ली में हुई भाजपा की जीत का जश्न धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं।

कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कानपुर देहात कार्यालय में दिल्ली में हुई भाजपा की जीत का जश्न धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं। जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा कि यह जीत झूठ के सामने सच्चाई की जीत है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने झूठे वादों और प्रलोभनों के सहारे सत्ता हासिल करने की कोशिश की, लेकिन जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया। यह जीत न केवल भाजपा की नीतियों की जीत है, बल्कि आम जनता के विश्वास को भी दर्शाती है।भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सतीश शुक्ला ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मुफ्त के लुभावने वादों के बजाय राज्य के विकास को चुना है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से विकास में पिछड़ रहे दिल्ली में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।

 

राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की हार नहीं, बल्कि दिल्ली में पनप रही आपदा की हार है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास को अपनाया है और मोदी की गारंटी के कारण ही भाजपा को यह विजय मिली है। इस अवसर पर कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें राजेंद्र सिंह चौहान, राम जी मिश्रा, बृजेंद्र सिंह चौहान, सौरभ मिश्रा, मधुलिका यादव, विजय मिश्रा, रचना त्रिपाठी, श्याम शुक्ला, श्यामू शुक्ला, रणविजय सिंह, महेश संखवार, विकास मिश्रा और जिला मीडिया प्रमुख रूप से शामिल थे। यह जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ा उत्सव था और उन्होंने इसे पूरे उत्साह के साथ मनाया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

महिला संबंधी अपराध में मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

पुखरायां।कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाए जाने…

2 hours ago

कानपुर देहात में शराब के नशे में धुत युवक ने की मासूम की हत्या,पत्नी बेटी गंभीर

पुखरायां।कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक युवक ने…

2 hours ago

कानपुर देहात में युवकों ने फॉर्म भरने का झांसा देकर बुजुर्ग किसान से की 90 हजार की ठगी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद के बड़ौदा ग्रामीण बैंक में एक बुजुर्ग किसान के साथ 90…

2 hours ago

शिवली पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में दो को किया गिरफ्तार

कानपुर देहात। शिवली पुलिस ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करने, मारपीट करने और…

1 day ago

कानपुर देहात में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों ने जताई आशंका

कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम भंदेमऊ गांव में बुधवार को एक महिला…

1 day ago

This website uses cookies.