G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कानपुर देहात कार्यालय में दिल्ली में हुई भाजपा की जीत का जश्न धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं। जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा कि यह जीत झूठ के सामने सच्चाई की जीत है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष ने झूठे वादों और प्रलोभनों के सहारे सत्ता हासिल करने की कोशिश की, लेकिन जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया। यह जीत न केवल भाजपा की नीतियों की जीत है, बल्कि आम जनता के विश्वास को भी दर्शाती है।भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सतीश शुक्ला ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मुफ्त के लुभावने वादों के बजाय राज्य के विकास को चुना है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से विकास में पिछड़ रहे दिल्ली में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।
राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की हार नहीं, बल्कि दिल्ली में पनप रही आपदा की हार है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास को अपनाया है और मोदी की गारंटी के कारण ही भाजपा को यह विजय मिली है। इस अवसर पर कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें राजेंद्र सिंह चौहान, राम जी मिश्रा, बृजेंद्र सिंह चौहान, सौरभ मिश्रा, मधुलिका यादव, विजय मिश्रा, रचना त्रिपाठी, श्याम शुक्ला, श्यामू शुक्ला, रणविजय सिंह, महेश संखवार, विकास मिश्रा और जिला मीडिया प्रमुख रूप से शामिल थे। यह जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ा उत्सव था और उन्होंने इसे पूरे उत्साह के साथ मनाया।
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
This website uses cookies.