G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों / स्वैच्छिक संगठनों/सेवायोजकों को 03 दिसम्बर 2024 को “विश्व दिव्यांग दिवस” के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा निम्नलिखित क्षेत्रों में पुरस्कार दिये जाते हैं-
1- दक्ष दिव्यांग कर्मचारी / स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
2- दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियेक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार।
3- दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार।
4- प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।
5- दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार।
6- दिव्यांजन हेतु “बाधामुक्त वातावरण” के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
7- दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। 8- सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक / बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।
9- सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। 10-दिव्यांगजन के लिए
सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। 11-सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
12-दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
राज्य स्तरीय पुरस्कार के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.uphwd.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुरभि श्रीवास्तव ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन समस्त वांछित प्रपत्रों सहित कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कमरा नं०- 105, विकास भवन, माती. कानपुर देहात में 10 जुलाई 2024 तक जमा कर सकते हैं।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.