G-4NBN9P2G16
25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी बड़े कार्यक्रम का आयोजन करेगी. इस दौरान बूथ स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे.
लखनऊ,अमन यात्रा . भारतीय जनता पार्टी कल 25 सितम्बर को प. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती को बूथ स्तर पर मनाएगी. पार्टी ने प. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ”आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को बातचीत के कार्यक्रम के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएगी’.
अलग-अलग बूथों पर होंगे कार्यक्रम
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर विधानसभा के बूथ संख्या 353 पर, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी व डा. दिनेश शर्मा लखनऊ महानगर में बूथ पर प. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.
कविड-19 के प्रोटोकाल का करेंगे पालन
पार्टी के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यकर्ता कोविड-19 के अन्तर्गत जारी गाइडलाइन का 100 प्रतिशत पालन करते हुए प. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर होने वाले कार्यक्रमों में सम्मलित होंगे.
दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर 26-27 व 28 सितम्बर को जिला स्तर पर वर्चुअल वेबिनार का आयोजन किया जाएगा.
जबकि 29 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आत्मनिर्भर भारत के पैकैज के तहत विभिन्न योजनाओं से संबंधित अलग-अलग श्रेणी के प्रदेश स्तरीय आठ वेबिनार आयोजित किये जाएंगे. दो अक्टूबर को गांधी जयन्ती के दिन भी पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे.
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
This website uses cookies.