पुखरायां। दीपावली त्यौहार के मद्देनजर जनपद कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शहर की सुरक्षा व्यवस्था समेत यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु बुधवार को थाना रसूलाबाद पुलिस ने कस्बे के मुख्य व्यावसायिक मार्गों में फ्लैगमार्च कर असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया।बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा सभी थाना प्रभारियों को शहर में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात पुलिस को लगातार भ्रमण कर यातायात व्यवस्था को दुरस्त रखने का निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में बुधवार को थाना प्रभारी अनिल कुमार ने रसूलाबाद कस्बे में पुलिसकर्मियों संग कस्बा भ्रमण कर कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था जांची।मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें।कानून व्यवस्था का पालन करें।इस दौरान अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति कस्बे में घूमता नजर आए तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जा सके।पर्व के दौरान अराजकतत्वों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से निबटेगी।इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक राम सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज…
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चाट निवादा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय…
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर तथा घार में देश का 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े…
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में शुक्रवार को देश का…
पुखरायां। कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कस्बे…
पुखरायां।कानपुर देहात के विधा संजीवन शिक्षा निकेतन जूनियर हाइस्कूल हलधरपुर भोगनीपुर में शुक्रवार को स्वतंत्रता…
This website uses cookies.