G-4NBN9P2G16
लखनऊ / कानपुर देहात। अक्टूबर फेस्टिवल का महीना है। दीपावली फेस्टिवल 23 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रहा है। स्कूलों में ढेर सारी छुट्टियां होंगी। तो अक्टूबर में त्योहारों में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे यह सवाल स्कूली बच्चे और अध्यापक जानना चाहते हैं। जानें अक्टूबर में दीपावली फेस्टिवल में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे। दीवाली में स्कूली छात्र-छात्राओं की बल्ले बल्ले रहेगी। साथ ही स्कूली टीचर इसी बहाने अपने सगे संबंधियों के यहां मिलने जा सकेंगे।
उत्तर प्रदेश में काम करने वाले सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। साल 2023 खत्म होने में अभी करीब ढाई महीने बाकी है जिनमें उनको 10 छुट्टियां मिल सकती हैं। इसके साथ ही इस बार दशहरा पर्व पर दो दिन छुट्टी मिलेगी। दरअसल उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अवकाश तालिका के अनुसार दशहरा 24 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन मंगलवार है, वहीं 23 अक्टूबर सोमवार को महानवमी का अवकाश है, ऐसे में रविवार का साप्ताहिक अवकाश मिलाकर दशहरा पर्व पर तीन दिन की छुट्टी शिक्षकों, कर्मचारियों को मिलेगी। इन तीन दिनों में बढ़िया तरीके त्योहारों का आनंद लिया जा सकता है। वहीं सप्ताह में पांच कार्य दिवस वाले कार्यालयों के कार्मिकों को चार दिन छुट्टी मिलेगी।
इसके अलावा दिवाली की छुट्टी इस बार 12 नवंबर दिन रविवार को पड़ तो 11 नवंबर शनिवार को नरक चतुर्दशी का अवकाश है, इसके अलावा गोवर्धन पूजा के पर्व पर 13 नवंबर दिन सोमवार को अवकाश रहेगा। 15 नवंबर बुधवार को भैया दूज के पर्व का अवकाश है। अगर मंगलवार 14 नवंबर को शिक्षक आकस्मिक अवकाश लेते हैं तो दिवाली के त्योहार पर भी पांच दिन की लंबी छुट्टी बिताई जा सकती है।
इस तरह पांच कार्य दिवस वाले कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह भी काफी अच्छा रहेगा। इन अवकाशों के बाद 19 नवंबर को छठ पूजा पर्व, 24 नवंबर को गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस एवं 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा का अवकाश रहेगा। इसके अगले महीने में मात्र 25 दिसंबर को क्रिसमस डे का अवकाश रहेगा बाकी पूरे माह कोई छुट्टी नहीं रहेगी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More
कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
This website uses cookies.