कानपुर देहात

दुष्कर्म मामले में आरोपी को पुलिस ने दबोचा

अपराध नियंत्रण की दिशा में जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु कड़ी कार्यवाही करते हुए थाना रसूलाबाद पुलिस ने पोस्को एक्ट व दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। अपराध नियंत्रण की दिशा में जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु कड़ी कार्यवाही करते हुए थाना रसूलाबाद पुलिस ने पोस्को एक्ट व दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बीते 14 मार्च को थाना पर एक युवक के विरुद्ध नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म करने संबंधी नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था।आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई थी।

शुक्रवार को चौकी प्रभारी तिश्ती उपनिरीक्षक कृपाल सिंह ने हमराह रवीश कुमार व महिला कांस्टेबल निशिता चौधरी संग मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर मामले में नामजद आरोपी बिहार प्रदेश के थाना शिकारपुर के अंतर्गत ग्राम नौतनवा मनियारी निवासी निजामुद्दीन उर्फ रजा व पीड़िता को शुक्रवार दोपहर बिहार प्रदेश के मनुआपुल थाना अंतर्गत मो जावेद कमर हॉस्पिटल बेतिया के पास धर दबोचा।आरोपी को मेडिकल परीक्षण उपरांत विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

19 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

2 days ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

2 days ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

2 days ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

2 days ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

2 days ago

This website uses cookies.