G-4NBN9P2G16
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। अपराध नियंत्रण की दिशा में जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु कड़ी कार्यवाही करते हुए थाना रसूलाबाद पुलिस ने पोस्को एक्ट व दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बीते 14 मार्च को थाना पर एक युवक के विरुद्ध नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म करने संबंधी नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था।आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई थी।
शुक्रवार को चौकी प्रभारी तिश्ती उपनिरीक्षक कृपाल सिंह ने हमराह रवीश कुमार व महिला कांस्टेबल निशिता चौधरी संग मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर मामले में नामजद आरोपी बिहार प्रदेश के थाना शिकारपुर के अंतर्गत ग्राम नौतनवा मनियारी निवासी निजामुद्दीन उर्फ रजा व पीड़िता को शुक्रवार दोपहर बिहार प्रदेश के मनुआपुल थाना अंतर्गत मो जावेद कमर हॉस्पिटल बेतिया के पास धर दबोचा।आरोपी को मेडिकल परीक्षण उपरांत विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
This website uses cookies.