G-4NBN9P2G16

दूसरों को उपदेश देने वाले स्वयं उसका अमल क्यों नहीं करते

मनुष्य की फितरत ही है कि वह दूसरों को भाषण बहुत देता है पर जब बात अपने पे लागू करने की बारी आती है तो वह पीछे हो जाता है।तुम ये कर लो, तुम्हें ऐसा करना चाहिए आदि आदि ऐसी उपदेशात्मक बातें दूसरों को देना आसान होता है। अक्सर आपने देखा होगा कि आपके नाते रिश्तेदार, व्यवहारी आपको तरह तरह का ज्ञान देंगे लेकिन अपने घर में या अपने बच्चों पर उसे लागू नहीं करेंगे

कानपुर देहात। मनुष्य की फितरत ही है कि वह दूसरों को भाषण बहुत देता है पर जब बात अपने पे लागू करने की बारी आती है तो वह पीछे हो जाता है।तुम ये कर लो, तुम्हें ऐसा करना चाहिए आदि आदि ऐसी उपदेशात्मक बातें दूसरों को देना आसान होता है। अक्सर आपने देखा होगा कि आपके नाते रिश्तेदार, व्यवहारी आपको तरह तरह का ज्ञान देंगे लेकिन अपने घर में या अपने बच्चों पर उसे लागू नहीं करेंगे। मतलब तुम करोगे तो करेक्टर ढीला और वे स्वयं करेंगे तो रासलीला।
गोस्वामी तुलसीदास का लिखा कथन “पर उपदेश कुशल बहुतेरे। जे आचरहिं ते नर न घनेरे।।” आज के समय में भी उतना ही प्रासंगिक है जितना कि आदिकाल में था। दूसरों को उपदेश देना तो बहुत आसान है लेकिन स्वयं उन उपदेशों पर अमल करना कठिन। वर्तमान समय में उपदेशक अधिक हैं अमलकर्ता नहीं। यदि व्यक्ति स्वयं आदर्शों का पालन करने लग जाए तो उसे उपदेश देने की जरूरत नहीं होगी। किसी को उसके कर्तव्य का बोध कराने से ज्यादा जरूरी है कि वह स्वयं कर्तव्यपरायण बनें। यदि हम आज अपने सामाजिक परिवेश को देखें तो उपदेश की कोई सीमायें नहीं रहीं।

समाज में दीन-हीन, दु:खी को देखकर कोई भी व्यक्ति उपदेशक बन जाता है क्योंकि उपदेश देने की प्रवृत्ति का उत्पन्न होना प्रकृति प्रदत्त है, इसके लिए किसी से भी कहने या सुनने की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि आज समाज में प्रत्येक व्यक्ति अधिक समझ रखता है और समझ के कारण ही वह दूसरों को उपदेश देने में अपने आपको अधिक समझदार समझता है। मेरा तो मानना है कि जो उपदेश मैं खुद अमल में नहीं ला सकता उसके बारे में दूसरों को सलाह देने का अधिकार मुझे नहीं है। कोई खुद से नजरें कैसे मिलाये अगर वह दूसरों को शराब बुरी चीज है कहे और फिर स्वयं मदिरा पान करे हालांकि आजकल यह आम बात है। लोग खुद तो वही काम करते हैं मगर दूसरों को उसे करने से मना करते हैं। समाज में अधिकांश लोग उपदेश देना तो जानते हैं लेकिन वे स्वयं कभी उनका पालन नहीं करते इसीलिए कहा जाता है कि दूसरों को ज्ञान देने से पहले स्वयं ही उसका पालन करना सीखिए।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.