कानपुर देहात

देव समाज संस्थान में वनस्पति संरक्षण पर विचार गोष्ठी का आयोजन

नव वर्ष विक्रमी संवत 2082 के शुभ अवसर पर अकबरपुर देव समाज संस्थान में वनस्पति जगत से संबंधित एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

सुशील त्रिवेदी ,कानपुर देहात: नव वर्ष विक्रमी संवत 2082 के शुभ अवसर पर अकबरपुर देव समाज संस्थान में वनस्पति जगत से संबंधित एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में देव समाज संस्थान के प्रभारी के. एस. चौहान ने संस्थापक देव समाज की वनस्पति जगत में पेड़-पौधों, फल-फूलों, अनाज, शाक-सब्जी, मेवे, लकड़ी, सूत और औषधियों के महत्व को विस्तार से बताया और भारतवर्ष की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।

गोष्ठी में डॉ. एम. पी. गौतम और सेवानिवृत्त ज्वाइंट डायरेक्टर सूरज प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए और शाकाहार अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर अनाज, दाल, फल-फूल, सब्जी, मेवे, लकड़ी और कपास आदि की सौ से अधिक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे देखकर सभी ने हर्ष व्यक्त किया।

देव समाज संस्था की ओर से समाजसेविका कंचन मिश्रा को शाल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा एक पकरिया का पौधा उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में रोपित कराया गया। इस विद्यालय का सौंदर्यीकरण अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट के. एस. चौहान द्वारा कराया जा रहा है। यह विद्यालय ब्रिटिश काल में 1812 से संचालित है, जिसमें संस्थापक देव समाज सत्यानंद अग्निहोत्री ने 1857 से 1865 तक विद्याध्ययन किया था

कार्यक्रम में देव समाज संस्था से जुड़े स्त्री-पुरुषों सहित डॉ. एम. पी. गौतम, अकबरपुर पुलिस चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह, सूरज प्रसाद, गया प्रसाद, दीपक कुमार, विजय बहादुर, कल्पना तिवारी, रेखा गुप्ता, नीरज कुशवाहा आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी आगंतुकों को फलाहार कराया गया। अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

6 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

8 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

8 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

8 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

8 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

9 hours ago

This website uses cookies.