कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दो बाइको की आपस में जोरदार भिडंत, दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

सिकंदरा थाना क्षेत्र के गुरदही बुजुर्ग ठेका के पास रविवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों  की आपस में जोरदार भिडंत के चलते दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। सिकंदरा थाना क्षेत्र के गुरदही बुजुर्ग ठेका के पास रविवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों  की आपस में जोरदार भिडंत के चलते दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्लू पुत्र गफूर निवासी पातेपुर थाना अकबरपुर रविवार दोपहर अपनी  मोटरसाइकिल पर सवार होकर संदलपुर की ओर जा रहे थे।

वहीं सिकंदरा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर  गांव निवासी अजय कुमार पुत्र शिवकुमार संदलपुर से सिकंदरा कस्बे की ओर जा रहे थे कि दोपहर ढाई बजे के आसपास थाना क्षेत्र के गुरदही बुजुर्ग बंबा के पास दोनो मोटरसाइकिलों में आपस में जोरदार भिडंत हो गई।जिसके चलते दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद मौके पर पहुंचे तथा बाइक सवार घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading