कानपुर देहात

दो बाइको की आमने-सामने भिड़ंत में पांच घायल, चार जिला अस्पताल रेफर

घाटमपुर के जहानाबाद रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने दो बाइको की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर ले कर आई।

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर के जहानाबाद रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने दो बाइको की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर ले कर आई।जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार को जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के स्योराठी गांव निवासी सत्यम पुत्र अरुण प्रजापति जहानाबाद से घाटमपुर की ओर आ रहा था। वही घाटमपुर से गांव शीतलपुर जा रहे नरेंद्र की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में जहां सत्यम गंभीर रूप से घायल हुआ। वहीं दूसरी बाइक में बैठी शशि उम्र 28 वर्ष पत्नी राजेश निवासी शीतलपुर, शिवानी उम्र 18 वर्ष पुत्री मनफूल निवासी सिनिया थाना बिधनू,कृष्ण उम्र 6 वर्ष पुत्र राजेश घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लेकर आई। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए सत्यम, नरेंद्र, शिवानी, कृष्ण को जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

नकली डीएपी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

औरैया: प्रशासन और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली डीएपी…

3 minutes ago

फतेहपुर में बारिश का कहर: कच्ची छत गिरने से 4 बकरियों की मौत, एक गाय घायल

फतेहपुर: जिले के धाता थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में शनिवार देर रात हुई तेज…

12 minutes ago

सभापति ने मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के अध्यक्ष/सचिवों, मत्स्य पालकों के साथ की बैठक

कानपुर देहात:  सभापति, मत्स्य जीवी सहकारी संघ लिमिटेड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश वीरु साहनी द्वारा सर्किट…

22 minutes ago

कानपुर देहात: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में हुआ सफल सिजेरियन प्रसव

कानपुर देहात: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रसूलाबाद ने स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल…

27 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी से माफी की मांग

कानपुर देहात: बिहार चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माँ के बारे…

32 minutes ago

कानपुर देहात में पिता ने बहू पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप

कानपुर देहात : गजनेर थाना क्षेत्र के तिलौंची गांव में मजदूर हरिश्चंद्र की मौत को…

42 minutes ago

This website uses cookies.