G-4NBN9P2G16

दो सांडो के बीच अचानक लडाई के चलते बड़ी दुर्घटना होते होते बची

पुखरायां कस्बे में शनिवार की शाम दो सांडो के बीच अचानक शुरू हुए रोमांचक युद्ध के चलते एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुखरायां कस्बे में शनिवार की शाम दो सांडो के बीच अचानक शुरू हुए रोमांचक युद्ध के चलते एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई।वहीं करीब आधे घंटे के रोमांचक युद्ध के पश्चात एक ने नाली में गिरकर अपना पीछा छुड़ाया।कहते हैं कि आजकल केवल इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी लड़ाई झगड़ा करना जनता है।

ऐसा ही एक नजारा शनिवार की शाम पुखरायां कस्बे के एलआईसी बिल्डिंग के पास देखने को मिला जहां पर दो सांडो के बीच में पता नहीं किस बात को लेकर रोमांचक युद्ध शुरू हो गया।इस रोमांचक युद्ध को देखने के लिए सड़क के दोनो तरफ लोगों का हुजूम एकत्र हो गया।लोग टकटकी लगाकर इस अद्भुत नजारे को देख रहे थे।अब इंसान हो तो मामले की रपट थाने में दर्ज करा देगा लेकिन इनकी रपट कौन दर्ज करेगा।करीब आधे घंटे तक चले इस रोमांचक युद्ध के दौरान एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई।इस दौरान लड़ते लड़ते एक सांड ने दूसरे को नाली में गिरा दिया फिर भी दोनो का गुस्सा नहीं थमा और दूसरा नाली से निकलकर संघर्ष करते हुए यादव मार्केट तक आ गया।इसे एक संयोग ही कहेंगे कि इस दौरान कोई भी उनकी चपेट में नहीं आया,नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना होते देर नहीं लगती।इंसान को इससे सबक लेना चाहिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

12 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

12 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

13 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.