नई वंदे भारत एक्सप्रेस:मेरठ से लखनऊ की सीधी कनेक्टिविटी का 31 अगस्त को होगा शुभारंभ

मेरठ और‌ लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी। 31 अगस्त से मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने जा रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो लिंक के जरिए मेरठ में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

लखनऊ। मेरठ और‌ लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी। 31 अगस्त से मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने जा रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो लिंक के जरिए मेरठ में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।वंदे भारत ट्रेन मेरठ और लखनऊ के बीच यात्रियों के लिए तेज,सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा का विकल्प बनेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से यात्रियों को अब राज्यरानी एक्सप्रेस के बाद मेरठ से लखनऊ के लिए एक और सीधी ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी। वंदे भारत एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटीनेंस लखनऊ के सदर वाशिंग लाइन में किया जाएगा। वंदे भारत का संचालन सप्ताह में छह दिन होगा,जबकि मंगलवार को इसका रखरखाव होगा।

22490 मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6:35 बजे मेरठ सिटी से रवाना होगी,मुरादाबाद 8:35 बजे पहुंचेगी, बरेली 9:56 बजे और लखनऊ 13:45 बजे पहुंचेगी।
22489 लखनऊ-मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 13:45 बजे लखनऊ से रवाना होगी,बरेली 18:02 बजे, मुरादाबाद 19:32 बजे और मेरठ सिटी 22:00 बजे पहुंचेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल आठ कोच होंगे,जिसमें आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षा उपकरण शामिल हैं।वंदे भारत तेज रफ्तार और कम यात्रा समय के कारण यात्रियों के बीच बहुत लोकप्रिय है।वंदे भारत की प्राइमरी मेंटीनेंस सुविधा लखनऊ में होगी,जिससे ट्रेन के रखरखाव और संचालन में आसानी होगी।

यात्रियों के लिए यह एक बड़ा बदलाव होगा,जिससे वे अपनी यात्रा को अधिक आरामदायक और तेज बना सकेंगे। विशेषकर व्यापारिक यात्रियों और रोज़ाना अप-डाउन करने वाले लोगों के लिए यह एक उत्कृष्ट विकल्प बनेगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

27 minutes ago

जिलाधिकारी ने किया बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…

35 minutes ago

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

16 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

17 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

18 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

18 hours ago

This website uses cookies.