कानपुर देहात में ग्राम प्रधान की आरक्षित सीटों पर हुआ बदलाव, देखे पूरी लिस्ट
कानपुर देहात में दस ब्लॉक प्रमुख 32 जिला पंचायत सदस्य और सभी ग्राम प्रधान सीटों की आरक्षित सूची जारी कर दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनारक्षित रखा गया है। वहीं दस में तीन ब्लॉक प्रमुख पद अनारक्षित हैं।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : कानपुर देहात में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान पदों के लिए पुन: आरक्षित सूची जारी कर दी गई है। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनारक्षित है। 32 जिला पंचायत सदस्यों में 10 सीटें अनारक्षित की गई हैं। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर सपा का कब्जा था और रामसिंह यादव अध्यक्ष थे। इसके पहले उनकी पत्नी उर्मिला यादव वर्ष 2010 में निर्वाचित हुईं थी, वहीं वर्ष 2015 में रामसिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इस बार सभी अपने हिसाब से गुणा भाग लगाने में जुट गए हैं। जिले में ब्लॉक प्रमुख पद, जिला पंचायत सदस्य पर और ब्लॉकवार ग्राम प्रधान पद की आरक्षण सूची देखिए…।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.