उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

नगर पंचायत अकबरपुर नवीन कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न

गर पंचायत कमेटी अकबरपुर की बैठक श्रीमती दीपाली सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत अकबरपुर की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रारम्भ हुयी। बैठक निर्धारित एजेण्डा बिन्दु के अन्तर्गत सब्जी बाजार पुरानी जगह अशोक नगर में स्थापित करायी जाने पर विचार किया गया। अनैतिक तरीके से लगाये गये गृहकर को कम करने एवं मानक के अनुसार लगाने पर विचार किया गया.

Story Highlights
  • अध्यक्ष को दस लाख रुपये तक खर्च करने का दिया गया अधिकार

अमन यात्रा कानपुर देहात। नगर पंचायत कमेटी अकबरपुर की बैठक श्रीमती दीपाली सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत अकबरपुर की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रारम्भ हुयी। बैठक निर्धारित एजेण्डा बिन्दु के अन्तर्गत सब्जी बाजार पुरानी जगह अशोक नगर में स्थापित करायी जाने पर विचार किया गया। अनैतिक तरीके से लगाये गये गृहकर को कम करने एवं मानक के अनुसार लगाने पर विचार किया गया। जिन स्थानों पर पेयजल आपूर्ति नहीं है वहाॅं पर टैक्स अधिक संशोधित किया जाय। अध्यक्ष नगर पंचायत अकबरपुर को रुपये दस लाख तक का वित्तीय अधिकार दिया जाय।

मैकूलाल पेट्रोल पम्प तिराहे पर बस स्टैण्ड स्थापित कराये जाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किया गया। विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित करके विद्युत पोल लगवाये जाने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अतिशीघ्र जारी कराये जाने पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र जारी किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय से पत्राचार किये जाने का प्रस्ताव पास किया गया। विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन स्वीकृत कराने हेतु वार्ड वाइज कैम्प लगवाकर पात्र व्यक्तियों को शासन के निर्देषानुसार विधवा, वृद्धावस्था एवं दिव्यांक पेंषन स्वीकृत करायी जाय। बाढ़ापुर मार्ग का सुन्दरीकरण कराने हेतु लाेक निर्माण विभाग से पत्राचार करने सुन्दरीकरण कराये जाने पर विचार एवं सब्जी मण्डी स्थल पर इण्टरलाकिंग कराने पर विचार हुआ नगर में निर्माण कार्य कराये जाने हेतु रुपये 3,27,77,000 के निर्माण कार्यों का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया।

सम्पूर्ण नगर का सर्वेक्षण कराकर प्रत्येक पोल पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु आवश्यकतानुसार विद्युत सामग्री क्रय का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित करते हुए इसी प्रकार कई अन्य योजनाओं का खाका तैयार किया गया। बैठक की अध्यक्षता दीपाली सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत अकबरपुर द्वारा की गयी, बैठक का संचालन प्रदीप कुमार पाण्डेय अधिशाषी अधिकारी द्वारा एवं लिपिबद्ध राजेश कुमार वरिष्ठ लिपिक द्वारा किया गया। बैठक में अमृता कुशवाहा, मो समसाद उर्फ मुन्ना, मीरा देवी, निर्लेप भारती, शैलेन्द्र कुमार, श्रीराम पासवान, आदेष यादव, अजय पाल सिंह, विनीता देवी, नारेन्द्र पाल, जहान सिंह, रामपाल नायक, रूबी बेगम, कल्पना, सुन्दरी त्रिवेदी, सुनील राजपूत, आदि उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading