G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

नगर पंचायत अकबरपुर में 2 प्रत्याशियों ने लिए अपने नाम वापस

जनपद मुख्यालय कानपुर देहात की प्रमुख नगर पंचायत अकबरपुर में अध्यक्ष पद के दावेदारों में 2 प्रत्याशियों ने आज नाम वापसी के अंतिम दिन अपने नाम वापस ले लिए जिससे जहां एक ओर प्रत्याशियों की संख्या घटकर आठ रह गई वहीं अब चुनावी घमासान तीन दलों के बीच होता नज़र आ रहा है जिनमें भाजपा,सपा और बसपा प्रमुख रूप से चर्चा में हैं।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। जनपद मुख्यालय कानपुर देहात की प्रमुख नगर पंचायत अकबरपुर में अध्यक्ष पद के दावेदारों में 2 प्रत्याशियों ने आज नाम वापसी के अंतिम दिन अपने नाम वापस ले लिए जिससे जहां एक ओर प्रत्याशियों की संख्या घटकर आठ रह गई वहीं अब चुनावी घमासान तीन दलों के बीच होता नज़र आ रहा है जिनमें भाजपा,सपा और बसपा प्रमुख रूप से चर्चा में हैं।

ये भी पढ़े-  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर को लगातार सातवीं बार मिला प्रदेश स्तरीय कायाकल्प अवार्ड

ज्ञातव्य है कि अकबरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद सामान्य महिला हेतु आरक्षित है जिसके चलते पूर्व चेयरमैन ज्योत्सना कटियार व नीलम मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी से दावेदारी प्रस्तुत की थी जबकि दीपाली सिंह एवं वंदना निगम समाज वादी पार्टी से चुनावी समर में आ गई थी।इसी क्रम में सावित्री देवी ने बहुजन समाज पार्टी के सहारे नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था।इसके अतिरिक्त महादेवी,सुचिता,आशा सिंह, गीता सिंह व शहनाज बेगम सहित 10 आवेदन पत्र जांच में सही पाए गए थे किंतु आज नाम वापसी के अंतिम दिन बंदना निगम तथा नीलम मिश्रा ने अपने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए।

ये भी पढ़े-  बिना किसी पूर्व सूचना के शिक्षका एवं आँगनवाडी कार्यकर्ती मिली अनुपस्थित, चेतावनी संग स्पष्टीकरण किया तलब

उल्लेखनीय है कि जहाॅ नीलम मिश्रा ने भाजपा से अधिकृत न किए जाने को नाम वापसी का कारण बताया वहीं दूसरी ओर वन्दना निगम ने सपा पर टिकट काटकर बार बार प्रत्याशी बदलने का आरोप लगाया हालांकि इसके प्रणाम क्या होने वाले हैं यह तो 13 तारीख को ही पता चलेगा किंतु नगर में चर्चा है कि यहाॅ चुनाव रोचक मोड़ पर आ गया है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एमएलसी अविनाश सिंह चौहान अकबरपुर नगर पंचायत चुनाव प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कटियार पूर्व सभासद बबलू भारती पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी और प्रत्याशी उपस्थित हुए

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

17 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

40 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

3 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.