कानपुर देहात

नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए

पुखरायां कस्बे के अल्लापुर मोड़ दीनदयाल नगर में बुधवार को अपना दल एस व्यापार मंच जिलाध्यक्ष की अगुवाई में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भीषण शीतलहर को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए.

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुखरायां कस्बे के अल्लापुर मोड़ दीनदयाल नगर में बुधवार को अपना दल एस व्यापार मंच जिलाध्यक्ष की अगुवाई में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भीषण शीतलहर को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए वहीं क्षेत्र के आर्थिक रूप से संपन्न लोगों तथा समाजसेवी संस्थाओं से उसरूरतमंदों की मदद करने की अपील की गई।बुधवार को कस्बे के अल्लापुर मोड़ दीनदयाल नगर में अपना दल एस व्यापार मंच जिलाध्यक्ष रविराज सिंह के तत्वाधान में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।जहां पर स्टाल लगाकर लोगों को खिचड़ी वितरित की गई।

वहीं बड़ी तादात में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद छका।वहीं इस दौरान भीषण शीत लहर को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।नगर पालिका अध्यक्ष पूनम दिवाकर ने ठंड से ठिठुरते हुए लोगों को भीषण ठंड से बचाने के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है।इसलिए हमे मानव सेवा अवश्य ही करना चाहिए।उन्होंने क्षेत्र के आर्थिक रूप से संपन्न लोगों तथा समाजसेवी संस्थाओं से भी जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

 

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि करुणाशंकर दिवाकर,वरिष्ठ समाजसेवी नीरज सचान,भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी सुमित कटियार,भाजपा मंडल मंत्री सचिन सचान,अपना दल एस मोर्चा जिला महासचिव पीयूष सचान,महिला मंच जिला उपाध्यक्ष नीरज देवी सचान, पुष्पा सचान,कीर्ति देवी,देवेश यादव,आशुतोष सचान,अनुराग कटियार,अर्पित सचान,रीतू कश्यप,सत्येंद्र सचान,प्रियांशु सचान,रामचंद्र सचान,राजेश कठेरिया,ऋषि गुप्ता,कासिब खान,आफताब,अनिल राजपूत, पिंकू सचान,नरेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

8 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

9 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

10 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

10 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

10 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

10 hours ago

This website uses cookies.